छत्तीसगढ़बिलासपुर

माॅडल गोठान नेवरा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, वृहद वृक्षारोपण कर मनाया जायेगा हरेली त्यौहार

पशुओं को खिलाये जा रहे चारे का पैरा-यूरिया उपचार करने का निर्देश दिया, जिससे चारे की पोषकता बढ़ेगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने आज तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम नेवरा में 6 एकड़ में बनाये गये माॅडल गोठान का निरीक्षण किया और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हरेली के अवसर पर गोठान क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कर त्यौहार मनायें।
इस गोठान में 1200 पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। यह पशुओं के लिये डे-केयर सेंटर में रूप में काम कर रहा है। जहां उनके लिये चारा, पानी, छायादार जगह की व्यवस्था है। गोठान में तीन एकड़ में नेपियर घास लगाया गया है। जो गोठान में आने वाले पशुओं के लिये चारे के काम आता है। कलेक्टर ने इसका अवलोकन किया और नेपियर घास के साथ-साथ अजोला चारा का उत्पादन भी करने का निर्देश दिया। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा श्री पाण्डेय ने जानकारी दी कि गोठान के चारों ओर चैन लिंक फेंसिंग किया गया है।

कलेक्टर ने गोठान क्षेत्र में चारो ओर मेंहदी और सु-बबूल का प्लांटेंशन करने का निर्देश दिया, जिससे गोठान हरा-भरा रहेगा और पशुओं को भी छांव और ठंडक मिलेगी। मेंहदी के पौधे स्व-सहायता समूह के माध्यम से लगाने का निर्देश दिया, जिससे कुटीर उद्योग के रूप में उनकी आय होगी। कलेक्टर ने गोठान में पशुओं के आने-जाने के समय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हरेली त्यौहार के अवसर पर यहां वृहद वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया और कहा कि इस दिन चरवाहों को प्रोत्साहित करें कि वे गांव के पशुओं को गोठान में लायें। कलेक्टर ने गोठान के बाजू में स्थित तालाब के चारों ओर भी वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पशुओं को खिलाये जा रहे चारे का पैरा-यूरिया उपचार करने का निर्देश दिया, जिससे चारे की पोषकता बढ़ेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर