मल्हार

ट्रैक्टर की ठोकर से ग्रामीण की मौत….आक्रोशित ग्रामीणों ने की मुआवजें की मांग,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे, जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र ग्राम मटिया अरपा नदी के पुल के आगे तिगड्डा चौक के पास बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलडीहा निवासी दुलरवा मेहर पिता हरिराम मेहर उम्र लगभग 55 वर्ष अपने एक अन्य साथी के साथ पैदल मवेशी लेकर कुटीघाट बाजार जाने को निकला था जो सुबह 9: 45 बजे के आसपास ग्राम मटिया के तिराहा चौक के पास पहुंचा ही था तभी सामने से पावर ट्रैक कंपनी की सोल्ड ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुलरवा मेहर को अपनी चपेट में ले लिया

जिससे दुलरवा मेहर की मौके पर ही मौत हो गई वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क को घेरकर मुआवजे की मांग करने लगे। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उचित मुआवजा और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर ग्रामीण मांग करते रहे, जिसके बाद इसकी सूचना पर मस्तूरी नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान की गई।

वही ट्रैक्टर मालिक ने भी 25 हजार की राशि फोन पे के माध्यम से प्रदान की जिसके बाद मल्हार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर समेत अपनी हिरासत में लेकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला,