मस्तूरी

मस्तूरी थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न….होली और रमजान शांति से मनाने की अपील,

उदय सिंह

मस्तूरी – सोमवार दोपहर मस्तूरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने होली और रमजान के त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें, थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर और जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और ग्राम कोटवार मौजूद रहे।

थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर ने कहा कि होली के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियां या झगड़े बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान नशे की हालत में वाहन न चलाएं और अपने घरों में ही सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद लें। नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरें ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही सद्भावना और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो और दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह ने भी बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का त्योहार पुरानी रंजिशों को भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलने का त्योहार है।

उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और एकता से ही समाज आगे बढ़ता है, इसलिए सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए। बैठक में स्थानीय व्यापारी, ग्राम कोटवार और क्षेत्र के समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रशासन को शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।

बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं और सामुदायिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल