बिलासपुर

लालखदान ओवरब्रिज में दर्दनाक सड़क हादसा…तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा…युवक गंभीर,

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे विशाल साहू पिता हरि साहू अपनी बाइक क्रमांक CG 10 V 6274 से बिलासपुर की ओर से महमंद स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लालखदान ओवरब्रिज पर पहुंचा, उसी दौरान पीछे से आ रही हाइवा क्रमांक CG 10 R 1054 ने उसे तेज गति से उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और हाईवा के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तोरवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल