रतनपुर

लखनी देवी मंदिर में चौथी बार टूटा ताला…3 नकाबपोश हथियारबंद आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी हरकत

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित माँ लखनी देवी मंदिर में चौथी बार बीती रात 3 नकाबपोश आरोपियों ने ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जहाँ रात लगभग 12 बजे के अज्ञात आरोपी हथियारों से लैस मंदिर में घुसे और लोहे काटने की आरी से दरवाजे का ताला काटकर अंदर तलाशी ली, लेकिन राहत की बात यह रही कि उनके हाथ कुछ नही लगा, घटना के वक्त उनकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरों  में कैद हो गई, हालांकि जिसे मिटाने उन्होंने ऊपर मंदिर में लगे डीवीआर रिकॉर्डिंग को ही चोरी कर लिया लेकिन उसका एक बैकअप नीचे कार्यालय में रहता है जिसमें यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो चुकी थी, देर रात लगभग 1:30 बजे जब चौकीदार ने सीसीटीवी कैमरे बंद देखे तब उसे कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ और फिर अन्य को सूचना की गई औ फिर सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए जिसमें इन चोरों के बारे में पता चला। 

नकाबपोश आरोपी हथियार लेकर पहुँचे लेकिन मंदिर में नही पहने थे जूते चप्पल…

लखनी देवी मंदिर में चोरी करने की बुरी नियत से पहुँचे नकाबपोश चोरों को भले ही किसी का डर हो न हो लेकिन उन्होंने मंदिर के भीतर जूते चप्पल नही पहन रखे थे, सीसीटीवी फुटेज में सामने आई तस्वीरों से इसका पता चलता है, अब भला जो चोर मंदिर में चोरी करने घुस सकता है उसे किसका डर और सम्मान…

चौथी बार मंदिर में घुसे चोर…

लखनी देवी मंदिर में यह चौथी बार चोरी करने चोर घुसे है, जिनके आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है, क्योकि पिछले 3 चोरियों के चोरों तक तो पुलिस नही पहुँच पाई है अब देखना होगा कि पुलिस इस आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...