जशपुर

पुलिस ने बाराती बनकर जंगल में जुए की महफ़िल में मारी रेड….7 जुआरी चढ़े हत्थे, एसपी ने टीआई को किया सस्पेंड

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के एसपी शशिमोहन सिंह ने फरसाबहार थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन पर क्षेत्र में जुआ को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगा था। जानकारी के मुताबिक, जिले के फरसाबहार क्षेत्र के जंगल मे खुलेआम जुआ की शिकायत लंबे समय से टीआई फरसाबहार को मिल रही थी। शिकायत के बाद भी टीआई राम साय पैकरा के द्वारा कार्रवाई नहीं कि गई। एसपी शशिमोहन सिंह को जब इसकी सूचना मिली तो प्रशिक्षु डीएसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिस पर संयुक्त कार्यवाही कर तुबा के घने जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा ”तुलसी संग रजनीश“ का पाम्पलेट वाहन में चस्पा कर, बाराती बनकर मौके पर जाकर दबिश दिया गया, जहाँ घने जंगल की रेकी कर आरोपियों तक पहुंचकर कार्यवाही की गई, भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा गया, आरोपियों से कुल नगदी रकम 102120 /- (एक लाख दो हजार एक सौ बीस) रू., 06 नग एंड्रायड मोबाईल, 04 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती बरामद, आरोपियों के विरूद्ध थाना फरसाबहार में धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,

वही रेड कार्यवाही में सम्मिलित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम प्रदाय करने की घोषणा किया गया है। वहीं इस मामले में फरसाबहार टीआई राम साय पैकरा को एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,