मल्हार

मल्हार नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को….केंद्रीय राज्य मंत्री सहित कई दिग्गज होंगे शामिल,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे मेला चौक में सम्पन्न होगा जिसके लिए तैयारी की जा रही है, सीएमओ मनीष सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष लेहरुराम निषाद,

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, दीपक सिंह, उपाध्यक्ष तिलक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवँशी, पूर्व विधायक केएम बांधी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, राजकुमार साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में अतिथि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष सहित 10 वार्डो के पार्षदों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता भी उत्साहित है, शपथ ग्रहण के बाद नई नगर सरकार नई टीम के साथ उत्साह से लबरेज होकर नगरवासियो के अनुरूप विकास के काम करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है इसीलिए सभी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने जुटे हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...