कोटा

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 9 साल की मासूम की हुई मौत…पुलिस ने किया मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

कोटा – ग्राम कुसुमखेड़ा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक की चपेट में आने से कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। हादसे के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका कुमारी साक्षी पाव ग्राम लुफा में अपने पिता शिवमहराज पाव के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले उसकी मां रामकली पाव उसे नाना के घर ग्राम कुसुमखेड़ा छोड़कर गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने सहेलियों के साथ घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान दुर्गेश खैरवार, जो बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएम 2069 चला रहा था, उसने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साक्षी को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बच्ची के मामा मुकेश कुमार पाव करीब 100 मीटर दूर अन्य ग्रामीणों के साथ होली के फाग गीत गा रहे थे। दुर्घटना होते ही परिजन और आसपास के लोग दौड़े और बच्ची को गंभीर हालत में बिलासपुर यूनिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। चौकी बेलगहना पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक दुर्गेश खैरवार के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त,