बिलासपुर

होली के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम पर हमला का मामला… 3 आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होली में बीच सड़क में हुडदंग मचा कर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियो को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को होली त्यौहार उत्सव के बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोल बाजार के पास नशे की हालत में कुछ लोग हुडदंग मचा रहे है। और आम जनता के साथ मारपीट कर डरा धमका रहे है। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाईश देने लगे। जिसपर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ ही अश्लील गाली गुप्तान करते हुए धमकी देते हुए कहा कि हम लोग 18 चक्का गाडी के ड्रायवर है जब चाहे तब तुम लोगों को गाडी से कुचल देंगे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिससे आरक्षक धनेश साहू के बायं हाथ की उंगलियों में और कान में चोट आयी एवं साथ में महिला आरक्षक पुष्पा खरे की बांये भुजा में चोंट आयी है। मामले में बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चांटीडीह निवासी संजू यादव,रविशंकर यादव और गौरी शंकर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम हमराम स्टॉफ आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, टंकेश साहू, धनेश साहू, मआर. पुष्पा खरे के विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,