बिलासपुर

डॉक्टर के घर से नौकरानी ने की हीरे जड़ित कंगनों की चोरी….खरीदार सहित सभी साथी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – डॉक्टर के घर से हीरा जड़ित सोने की कंगन को चोरी कर बेचने के मामले में तारबाहर पुलिस ने घर की नौकरानी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें चोरी के जेवर को गिरवी रख और बेचने की पूरी प्रक्रिया में शामिल आरोपी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार 19.03.2025 को प्रार्थीया डा. रिया माखिजा मित्र विहार कालोनी तारबाहर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09.01.2025 से 12.01.2025 के मध्य प्रार्थीया किसी कार्य से बाहर गई थी। तो इसके घर में काम करने वाली सरजू बगीचा निवासी नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी ने इनके घर के आलमारी के दराज में रखे दो नग हीरा जडित सोने का कंगन कीमती 300520 रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले में तारबाहर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि उक्त चोरी गई हीरा जडित सोने की कंगन को डा. रिया माखिजा के कमरा से चोरी कर नौकरानी ने पास में रहने वाली करूणा राजपूत एवं प्रीति राजपूत को एक-एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को गिरवी रखने या बेचने के लिये दिया था। कि करूणा राजपूत एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को सदर बाजार में स्थित संतोषी ज्वेलर्स के दुकान में 65000/ रूपये में गिरवी रखना वही प्रीति राजपूत एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को राजकुमार जैन मुंगेली के दुकान में 40000/ रूपये में बेच दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया में मुख्य आरोपियों सरजू बगीचा निवासी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी के साथ चोरी के गहने को खरीदने और बेचने वाले
सरजू बगीचा निवासी करूणा राजपूत , प्रीति सिंह राजपूत , मुंगेली निवासी मयंक कोटडिया ,दयालबंद निवासी विजय कुमार गांधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिनके कब्जे से चोरी हुए कंगन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, उपनिरी रामनरेश यादव सउनि उमेश उपाध्याय सउनि संजय शर्मा आर. महेन्द्र सोनकर, भागीरथी गेंदले, म.आर. संतोषी पाटनवार का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...