जांजगीर चाँपा

रफ़्तार का कहर:- तेज रफ़्तार स्पोर्ट्स बाइक भिड़ी दूसरे बाइक से एक की मौत दो हुए घायल…जरा सी लापरवाही ले सकती है जान, हो जाये सावधान

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा– जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई एक सड़क दुघर्टना में बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है वही दो लोगों की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार पारागांव से कोरबा जा रहे मोहन देवांगन और प्रकाश देवांगन आज सुबह बम्हनीडीह बड़गडी चौक के मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए,

बाइक KTM क्रमांक CG 04 LU 9203 में दोनों सवार थे, तभी बड़गडी मोड़ के पास साईड रोड बडगडी तरफ से TVS XL क्रमांक CG 11 MA 9534 का चालक त्रिलोचन दास महंत तेजी एवं लापरवाहीपुर्वक TVS मोटर सायकल को चलाकर हाईवे मेन रोड में चढ़ा दिया जिससे KTM चालक मोहन देवांगन और प्रकाश देवांगन उससे जा भिड़े,

दुर्घटना की वजह से मोहन के सिर में गंभीर चोटें लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वही प्रकाश घायल हो गया, साथ ही TVS मोटर सायकल चालक भी घायल हो गया। आस पास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिन्होंने दोनों घायलों को उपचार के हॉस्पिटल भेजा वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,