बिलासपुर

श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के डॉक्टर मोनिका और डॉक्टर आदित्य ने डीएनबी में पाई सफलता,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – देशभर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, जिसे पूरा करने में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के डीएनबी डिग्री धारक चिकित्सक अहम भूमिका निभा रहे हैं। एनबीईएमएस पूरे भारत में कुछ चुनिंदा संस्थानों को प्रत्यायित करता है, जहां से योग्य चिकित्सक उभरकर आते हैं। बिलासपुर स्थित एनबीईएमएस से मान्यता प्राप्त श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के डॉक्टर मोनिका जायसवाल और डॉक्टर आदित्य ने डीएनबी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अस्पताल और शहर का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के लिए दोनों चिकित्सकों ने श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के निदेशक एवं डीएनबी विभाग के प्रमुख डॉ. श्रीकांत गिरी, डॉक्टर अभिमन्यु पाठक, डॉक्टर मनोज चंद्राकर और डॉक्टर चंद्रभूषण देवांगन सहित पूरे मार्गदर्शक दल के प्रति आभार प्रकट किया। डॉक्टर मोनिका जायसवाल और डॉक्टर आदित्य की इस उपलब्धि से श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में हर्ष का माहौल है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता संस्थान के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अनुभवी चिकित्सकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। अस्पताल के प्रबंधक नवल वर्मा ने जानकारी दी कि श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में निरंतर चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने पर जोर दिया जाता है, जिससे क्षेत्र को और अधिक कुशल विशेषज्ञ मिल सकें।

शहर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए यह एक गर्व का विषय है कि यहां से योग्य चिकित्सक देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...