बिलासपुर

समाज को संगठित कर लाभांवित करना हो मुख्य उद्देश्य…सामाजिक बैठक में यादव समाज ने भरी हुँकार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – यादव समाज के विकास को लेकर समाज के पदाधिकारी लगातार बैठक कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को सीपत पोड़ी लक्ष्मीनारायण मंदिर में यादव समाज की बैठक आहूत की गई थी। जहा बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों सहित यादव जन उपस्थित रहे। इस दौरान यादव समाज को सम्बोधित करते हुए डॉ सुनील यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 28 लाख से अधिक यादव जन निवासरत है,हम सभी यादव जन को एक होकर एक यादव एक माधव के नारे के साथ एक होकर समग्र सामाजिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ेंगे। इसके पश्चात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने समाज के लोगो को कहा कि अन्य वर्गों की तरह रोटी बेटी का सम्बंध जोड़ने की आवश्यकता है,

इस बैठक में समाज प्रमुख सोनाराम यादव(रिटायर्ड शिक्षक)ने कहा कि यादवों का गौरवशाली इतिहास रहा है,हम यादव समाज देश के लिए भी दृढ़ संकल्पित रहते है। समाज प्रमुख संग्राम सिंह यादव ने कहा कि आज आवश्यकता है कि यादव समाज के बिखरे हुए लोगो को जोड़कर समाज के मुख्य धारा में शामिल करते हुए सभी शासकीय योजनाओं में भागीदारी मिले इसके समन्वित प्रयास करने की जरूरत है। यादव समाज के बैठक में प्रमुख रूप से जोधन यादव,जितेंद यादव, के एल यादव,राजेन्द्र यादव,फिरत यादव,गेंद राम यादव,देवारी यादव,राजेन्द्र यादव जोरा पारा,शत्रुघ्न यादव,गणेश यादव,लक्ष्मण यादव,राजकुमार यादव,चितरंजन यादव सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...