बिलासपुर

चाकूबाजी :- पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला….. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भारतीय नगर चौक पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पीड़ित आकाश यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित आकाश यादव, जो आवास पारा घुरू अमेरी में अपने परिवार के साथ रहता है और मजदूरी करता है, ने बताया कि वह 20 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे तोरवा से काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह भारतीय नगर चौक स्थित एक पान ठेले पर गुटखा लेने के लिए रुका। तभी तिफरा निवासी आदी वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर उसे मां-बहन की गालियां देने लगा। जब आकाश ने उसे गाली देने से मना किया, तो आदी ने अपनी कमर से धारदार हथियार निकालकर उसके बाएं हाथ और कलाई पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों और मोनू यादव ने बीच-बचाव कर आकाश को बचाया, लेकिन आदी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने पिता और परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,