मस्तूरी

घर से झगड़ा कर निकले युवक की 3 दिनों बाद मिली लाश, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है गुमशुदगी की रिपोर्ट… लाश बरामद कर पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा निवासी सुनील कुमार गेंदले पिता कमल गेंदले उम्र 24 वर्ष की लाश बुधवार की शाम मस्तूरी फोरलेन सड़क से 300 मीटर भीतर खेत में पड़ी मिली है। लाश पुरानी होने की वजह खराब होने की स्थिति में है, जिसे पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम को अज्ञात लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की, जिसके बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई,

परिजनों के अनुसार शराब के नशे में उसका विवाद परिजनों से हुआ था जिसके बाद वह घर से निकला था, जिसकी तलाश परिजनों ने की लेकिन वह पिछले 2 दिनों से नही मिला था,

जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई थी। फ़िलहाल युवक की मौत कैसे हुई और वह कैसे मौके पर पहुँचा था उसकी जांच पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,