रतनपुर

VIDEO:-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग में बस पलटी….बड़ी दुर्घटना टली, कुछ यात्रियों को आई चोटें,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – शनिवार सुबह रतनपुर-पेंड्रा मार्ग में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे पोड़ी मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि शक्ति बहरा की ओर जाने वाली पुष्पराज बस क्रमांक CG 28 C 0143 अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।
बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के कारण मार्ग पर काफी गड्ढे हैं, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू किया।
यात्रियों ने बताया कि बस रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलट गई। हालांकि, चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,