रतनपुर

11 हजार बातियों से हुई ‘दुलहरा आरती’…….’तालाब बचाओ-पानी बचाओ’ अभियान शुरू

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बाबू प्यारेलाल गुप्त सृजन पीठ रतनपुर द्वारा दुलहरा सरोवर की 11 हजार बातियों से आरती कर तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान की शुरुआत की गयी, विश्व जल दिवस के मौके पर सुबह 7 बजे दुलहरा सरोवर के पावन तट पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम सूर्य देव को जल अर्घ्य अर्पित किया गया. फिर जलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की गयी, इसके बाद गंगा और यमुना की संयुक्त लहरों से आप्लावित दुलहरा सरोवर की विधिवत पूजन कर शुद्ध घी में भीगे 11 हजार बातियों से मंत्रोच्चार शंख घंटाध्वनि के साथ आरती उतारी गयी, तत्पश्चात सृजन पीठ के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा, सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ शिक्षाविद् व साहित्यकार रामरतन भारद्वाज, प्रमोद कश्यप, ममता श्रीवास्तव ने जल संरक्षकक्ष संबधी ब्रोशर का विमोचन कर तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान की शुरुआत की, कार्यक्रम के अगले चरण में दुलहरा तट पर स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक पूजन आरती के बाद ‘ जल संगोष्ठी एवं जल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने की,

तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान के नियामक ब्रजेश श्रीवास्तव ने विश्व जल दिवस की प्रासंगिकता एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला एवं रतनपुर के तालाबों की ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की. साथ ही उन्होंने सृजन पीठ द्वारा प्रकाशित ब्रोशर व जनता से अपील का वाचन किया, वरिष्ठ कवि रामरतन भारद्वाज ने जल संरक्षण पर बहुत सुंदर रचना प्रस्तुत की, इसी तरह प्रमोद कश्यप ‘प्रसून’ ने भी जल की महिमा प्रतिपादित करते शानदार कविता प्रस्तुत की. डा. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने ‘जलगीत’ के माध्यम से जल संरक्षकक्ष व तालाब संरक्षण का संदेश दिया। सृजन पीठ का यह तालाब बचाओ पानी बचाओ अभियान पिछले 12 वर्षों से जारी है. यह अभियान इस बार 22 मार्च से विश्व जल दिवस से लेकर विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून तक चलेगा. इस दौरान जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश श्रीवास्तव ने एवं आभार प्रमोद कश्यप ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,