तखतपुर

शादी समारोह में कहासुनी के बाद चाकू से हमला….मामला दर्ज

रमेश राजपूत

तखतपुर – ग्राम पेंड्री में एक शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीपक सूर्यवंशी, निवासी ग्राम गनियारी, रोजी-मजदूरी का काम करता है। वह 23 मार्च को अपने चाचा रामफल सूर्यवंशी, पिता सूखदेव सूर्यवंशी, और फूफा बलीराम सूर्यवंशी के साथ विक्रम सूर्यवंशी की शादी में शामिल होने पेंड्री गया था। इस दौरान बातचीत के दौरान ग्राम निरतु निवासी पंकज सूर्यवंशी से उसकी कहासुनी हो गई। दीपक ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार राजा सूर्यवंशी से बात कर रहा था और बताया कि उसका साला आशीक सूर्यवंशी ने नई बुलेट बाइक खरीदी है। यह सुनकर पंकज नाराज हो गया और तुरंत आशीक को फोन लगाने लगा। जब आशीक ने फोन नहीं उठाया, तो पंकज ने दीपक को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से उसके बाएं गाल पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।दीपक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पंकज सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 118-BNS, 296-BNS, और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,