बिलासपुर

VIDEO: सड़क हादसा :- फिर एक हाइवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में मौके पर हुई मौत…तोरवा छटघाट मेन रोड पर हुआ हादसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में बेधड़क और बेलगाम दौड़ रहे हाइवा आय दिन लोगों की जाने ले रहे है, भारी वाहन के शहर में प्रवेश के लिए दिन में नो एंट्री होती थी, जिन्हें केवल रात में 10 बजे के बाद ही प्रवेश दिया जाता था लेकिन इन दिनों किसी भी समय शहर के भीड़ भाड़ में दौड़ते हाइवा जानलेवा साबित हो रहे है।

गुरुवार की सुबह फिर एक हादसा हुआ है तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत छटघाट मेनरोड पर गुम्बर पेट्रोल पंप के पास श्याम ग्लोबल ट्रांसपोर्ट कंपनी के हाइवा क्रमांक सीजी 10 एएल 4539 ने पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 10 एएम 5143 को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चालक हाइवा के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और हाइवा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वही मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,