मस्तूरी

मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा….बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, एक गंभीर,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भंवतरा निवासी कीर्ति साहू ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें में बताया गया कि उनका बेटा अजीत साहू अपने दोस्त हरिशंकर कश्यप के साथ सोमवार सुबह करीब 5 बजे रायपुर काम करने के लिए निकला था।

दोनों हरिशंकर कश्यप की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BV 1687 से जा रहे थे। बाइक हरिशंकर चला रहा था। सुबह करीब 6 बजे जब वे संदीपनी कॉलेज के पास पेंड्री मस्तूरी पहुंचे, तभी सामने से आ रही इनोवा कार क्रमांक CG 10 AW 6537 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल में छोड़ मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन श्रीमंगलम अस्पताल बिलासपुर पहुंचे, जहां अजीत साहू का उपचार जारी है। बताया गया कि उसके कमर में गंभीर चोट आई है। वहीं हादसे में हरिशंकर कश्यप की मौत हो गई। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी इनोवा चालक के खिलाफ धारा 105-BNS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,