बिलासपुर

ताश की बाजी पर पुलिस का ‘प्रहार’, बैंक के पीछे जुआ खेलते 7 गिरफ्तार; 12 हजार से ज्यादा नकदी जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसबीआई बैंक कोनी के पीछे बिजली की रोशनी में ताश के पत्तों पर दांव लगाते सात जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 12 हजार 100 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक बोरा फट्टी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं और जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी। 21 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छोटी कोनी स्थित एसबीआई बैंक के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने मौके से सात आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में दीनू भारती, गोलू भोई उर्फ विवेक, राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू, मोहित अग्रवाल, आर्यन घृतलहरे, रिंकू कुमार और सचिन सूर्यवंशी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के फड़ और पास से कुल 12,100 रुपये बरामद किए।
सभी के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता, सउनि राजेश धार दीवान सहित आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी और विजेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,