जांजगीर चाँपा

जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार… 22,900 रुपए नगद सहित ताशपत्ती जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस ने जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22,900 नगद और ताश की गड्डी बरामद की है। यह कार्रवाई चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में 28 मार्च को की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में SDOP चांपा यदुमणि सिदार के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी में तालाब के पास बिजली के खंभे के नीचे कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 12 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके कब्जे से 22,900 नगद व 52 पत्तों की ताश बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में धनाराम देवांगन, अशोक बरेठ, राजकुमार राठौर, राहुल राठौर, क्रांति कुमार कर्ष, रामेश्वर राठौर, कैलाश दास वैष्णव, पुरुषोत्तम राठौर, कृष्ण कुमार यादव, दीपक कुमार राठौर, गोलू और जितेंद्र राठौर शामिल हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक भवानी सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन सहित अन्य पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...