रतनपुर

रतनपुर की सुभद्रा यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला राष्ट्रीय पहलवान…प्रदेश का नाम किया रौशन,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर की होनहार बेटी सुभद्रा यादव ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हरियाणा के पलवल में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 43 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर सुभद्रा ने इतिहास रच दिया। वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला पहलवान बनीं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, रतनपुर की कक्षा 9वीं की छात्रा सुभद्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य, समस्त शिक्षकों और छात्राओं ने हर्ष जताया है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सच्ची लगन हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सुभद्रा यादव, नगर पालिका परिषद रतनपुर की नवनिर्वाचित पार्षद इंदु यादव की सुपुत्री हैं। उनकी इस गौरवशाली जीत पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रतनपुर के प्रसिद्ध गिरजावन मंदिर कुश्ती टीम, नगरवासी एवं समस्त छत्तीसगढ़वासियों ने सुभद्रा को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

इस उपलब्धि ने न केवल रतनपुर बल्कि पूरे प्रदेश को गर्व से भर दिया है। सुभद्रा आज प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर