छत्तीसगढ़

आत्महत्या या हत्या ?…फांसी पर लटकी मिली ग्रामीण की लाश, मुँह पर बंधा था काला कपड़ा, पुलिस जुटी जांच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा – जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश के चेहरे पर काला कपड़ा बंधा हुआ है, मामले में मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। दरअसल कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर जुनापारा मोहल्ले में रहने वाले ग्रामीण की फांसी से लटकी लाश मिली है वही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर जूनापारा मोहल्ला में सोमवार शाम 3:30 बजे के आसपास बच्चो ने मोहल्ले में ही रहने वाले परमेश्वर दास मानिकपुरी पिता रूप दास मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष की खुद के घर के अंदर नायलॉन की रस्सी से फांसी पर लटकी हुई लाश खिड़की से देखी जिसके मुंह पर काला कलर का कपड़ा बंधा हुआ था जिसके बाद बच्चो ने इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोटा थाना को दी। सूचना पर मौके में पहुंची कोटा पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परमेश्वर पिछले एक वर्ष से अपने घर में अकेले रहता था। शराब की लत होने के कारण उसकी पत्नी लगभग पिछले एक साल से अपने 2 बच्चो को साथ में लेकर अपने मायके में रह रही है।वही मृतक होटलों में मिस्त्री का काम कर अपना गुजारा करता था। फिलहाल कोटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है, जहाँ मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पस्ट होगी, वही कोटा पुलिस मौत की असल वजह जानने जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...