बिलासपुर

बिलासपुर:- व्यापारी से 14.25 लाख की ठगी… दो के खिलाफ मामला दर्ज, दाल बेचने सौदा कर डकार ली रकम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में एक व्यापारी से 14.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एस.एम. ट्रेडर्स के संचालक सुरेन्द्र मिश्रा और त्रिवेणी इंटरप्राइजेस के संचालक के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी स्थित जीवाजी दाल मिल के संचालक युसुफ अली भारमल ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने 13 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2025 तक दलहन का सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने एडवांस राशि भी दी, लेकिन उन्हें न तो माल मिला और न ही पैसा वापस किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, एस.एम. ट्रेडर्स के संचालक सुरेन्द्र मिश्रा ने उन्हें कमिशन एजेंट बताकर व्यवसायिक संबंध बनाए। इसी दौरान त्रिवेणी इंटरप्राइजेस के माध्यम से भी सौदे किए गए। आरोप है कि इन दोनों ने सुनियोजित तरीके से युसुफ अली भारमल से रकम ली और माल की आपूर्ति नहीं की।
व्यापारी ने जब शिकायत की तो बहाने बनाए गए और फिर संपर्क बंद कर दिया गया। मामले की जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत,एक ही परिवार के तीन सदस्यों क... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म...