बिलासपुर

7.87 लाख की ठगी का मामला… फर्जी बिल और ई-वे बिल भेजकर कारोबारी को लगाया चूना,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में एफएमसीजी उत्पादों के कारोबारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर राकेश कुमार सिन्हा और सुरेश साव के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी माधव अग्रवाल, निवासी लोधीपारा सरकंडा,माधव इंटरप्राईजेज के नाम से डिस्ट्रीब्यूशन और सीएसए का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवंबर-दिसंबर 2025 में सुरेश साव ने स्वयं को बंगाल फुड एंड ब्रेवरेजेज कंपनी का नेशनल सेल्स हेड बताते हुए संपर्क किया और बिलासपुर क्षेत्र का चैनल सेल्स एजेंट बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद राकेश कुमार सिन्हा को कंपनी का डायरेक्टर बताकर बातचीत कराई गई। आरोपियों के झांसे में आकर माधव अग्रवाल ने कंपनी के खाते में अलग-अलग तारीखों में कुल 7 लाख 87 हजार 156 रुपये आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से जमा किए। बदले में कंपनी की ओर से फर्जी विक्रय बिल और ई-वे बिल भेजे गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, जो सामान भेजा गया वह उनके ऑर्डर के अनुरूप नहीं था, बल्कि दूसरे ब्रांड का निकला। जांच में यह भी पता चला कि भेजे गए कई उत्पाद संबंधित कंपनी द्वारा निर्मित ही नहीं थे। माधव अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने बिक्री प्रबंधन के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति का भी भरोसा दिया था, लेकिन रकम लेने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया। उन्हें आशंका है कि आरोपियों द्वारा अन्य राज्यों में भी इसी तरह लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। सरकंडा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट