सक्ती

बीच बचाव करने वाले दोस्त पर ही आरोपी ने किया जानलेवा हमला…60 रुपए उधार की रकम को लेकर हुआ था विवाद

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – उधार दिए पैसे के वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद बीच बचाव करने वाले प्रार्थी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रामकन्हाई होटल बाराद्वार का है। जहा शुक्रवार को सरवानी निवासी लखन सिदार अपने साथी राजु यादव के साथ रामकन्हाई होटल नाश्ता करने गया हुआ था। जहां वह दोनो नाश्ता कर रहे थे। तभी गांव का ही राजुकमार सिदार वहा पहुंचा। जिसमे राजु यादव को अपने द्वारा उधार दिए 60 रुपए को वापस मांगने लगा। जिसे मना करने पर राजुकमार सिदार राजू के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। जिसे राजू के साथी लखन सिदार ने बीच बचाव कर रोकने का प्रयास किया। जिसपर राजुकमार सिदार ने होटल में रखे जग से लखन सिदार के सिर पर हमला कर दिया। जिसे आनन फानन में हॉस्पिटल भेजा गया। इधर घटना के बाद से आरोपी फरार था। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने बाराद्वार थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 506 307 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। इधर शनिवार को पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चला। जिसपर पुलिस ने दबिश देकर राजुकमार सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सहा.उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव, प्रआर. देवनारायण चंद्रा, आर. अशोक साहू, आर. फूलचंद जाहिरे, आर. रामकुमार यादव, आर. बुधेश्वर पटेल, आर. योगेश कुमार साहू , आर. कंचन सिदार का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार