बिलासपुर

सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला…कई बेरोजगार बने शिकार, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत,आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने जावेद खान उर्फ राजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए ठगने का आरोप है।नेहरू नगर निवासी दीपक राजपूत 29 वर्ष ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई कि जावेद खान निवासी तितली चौक, रेलवे हाउस, तारबहार ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी है। दीपक के अनुसार, वह 2021-22 में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी मुलाकात जावेद से हुई। जावेद ने खुद को खेल विभाग, रायपुर मंत्रालय का कर्मचारी बताया और दावा किया कि वह अब तक कई लोगों को सरकारी नौकरी दिला चुका है। आरोपी ने दीपक समेत कई युवाओं को भरोसे में लेकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों में अनिश राजपूत, दीपक सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप सहित अन्य लोग शामिल हैं। जावेद ने इनसे विभिन्न विभागों में नौकरी लगाने का वादा कर अलग-अलग रकम ली और बदले में चेक दिए।
शिकायत में बताया गया कि दीपक राजपूत ने दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच आरोपी को 5 लाख रुपये नगद दिए। इसी तरह, अनिश राजपूत से 8 लाख, जगमीत सिंह खालसा से 6.5 लाख, श्यामू कश्यप से 4.5 लाख, सूरज राजपूत से 5 लाख, शिल्पा ठाकुर से 4 लाख, हर्ष ठाकुर से 4 लाख, लक्ष्मी शुक्ला और सची शुक्ला से 14 लाख, मुकेश श्रीवास से 80 हजार रुपये लिए गए।इसके अलावा, आरोपी ने अन्य जिलों बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार आदि के युवाओं से भी ठगी की। सभी पीड़ितों से शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर हस्ताक्षर लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जावेद खान के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...