जांजगीर चाँपा

यातायात जवान पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… बाइक पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – यातायात पुलिस के जवान पर ड्यूटी करने के दौरान हमला करने वाले 03 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चैत नवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर में यातायात सुरक्षा व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान 1 मार्च 2025 को यातायात पुलिस आरक्षक द्वारा मां मनका दाई मंदिर खोखरा मंदिर के मुख्य मार्ग में ड्यूटी कर रहा था जो रात्रि लगभग 07.00 बजे एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार होकर मां मनका दाई मंदिर के तरफ जाने लगे। इस दौरान गाड़ी को पार्किंग में लगाने की बात को लेकर चार लोगो ने पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत के बाद जांजगीर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। मामले में पुलिस ने आरोपी दीप कुमार सूर्यवंशी, बादल सूर्यवंशी और अजय कुमार सूर्यवंशी को पकड़ लिया है। वही घटना में प्रयुक्त मो.सा. बजाज सीटी-100 को जप्त किया गया। मामले में तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...