जांजगीर चाँपा

पुलिस ने जुआ खेलते 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार…तालाब के किनारे जमी थी महफ़िल,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बरगांव स्थित बंधवा तालाब के पास जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8100 रुपए नगद, ताश के पत्ते, 04 मोबाइल और 05 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी जितेंद्र खूंटे के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरगांव के तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

शिवकुमार कश्यप (53) – कोशला

जितेन्द्र कश्यप (20) – बरगांव

दीपक लहरे (34) – बरगांव

संतोष कुमार (42) – भवतरा

भूपेन्द्र साहू (24) – पनगांव

रामनारायण (35) – कोशला

खेदू राम कौशिक (37) – पेंड्री

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप-निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा, सहायक उप-निरीक्षक सरोज पाटले, संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक बालमती यादव और अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। जांजगीर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...