बिलासपुर

आचार संहिता उल्लंघन का मामला…महतारी वंदन योजना का फार्म भरा 1000-1000 रुपए बांटने का आरोप, भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्षद को शो कॉज नोटिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बिलासपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एक पार्षद को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर बिलासपुर डॉ. सुभाष सिंह राज ने प्राप्त शिकायत के आधार पर दोनों को नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है। शिकायत के अनुसार निगम के वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद अशोक विधानी द्वारा हेमू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में अपने भाई राजू विधानी से महतारी वंदन योजना से संबंधित फार्म भराया जा रहा है। जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी।

फार्म भरने के एवज में अशोक विधानी द्वारा प्रथम किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपये की राशि भी कार्यालय से दी जा रही है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (2) एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 सी के तहत चुनाव में इस तरह का प्रलोभन देना प्रतिबंधित एवं दण्डनीय अपराध है। इसलिए शिकायत एवं आवेदन प्रारूप के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घण्टे के भीतर रिटर्निंग अफसर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...