रतनपुर

रतनपुर:- सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर की सुविधा के साथ रतनपुर हॉस्पिटल हुआ तैयार..आज हुआ पहला सिजेरियन प्रसव,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – के लोगों को अब महिला नसबंदी और सिजेरियन प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें रतनपुर सीएचसी में ही यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रतनपुर के सीएचसी को अपग्रेड करते हुए यहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शुरू किया गया है। आज यहां सिजेरियन प्रसव हुआ। अब तक यहां 7 महिला नसबंदी आपरेशन भी हो चुका है। अब रतनपुर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव एवं महिला नसबंदी के लिए बिलासपुर आना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर ने इसके लिए पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवनीश शरण ने कई बार रतनपुर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां ओटी संबंधी समस्त सुविधाएं देने के निर्देश सीएमएचओं को दिए थे। रतनपुर में ओटी हेतु आवश्यक सभी उपकरण एवं दवाईयां दी गई। डीएमएफ मद से अस्पताल में स्थापित ओटी में आवश्यक सुधार कार्य किया गया। मापदंड पूर्ण होने पर पहले पदस्थ टीम द्वारा नसबंदी ऑपरेशन किया गया, इसके बाद आज पहला सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। अब कोटा विकासखंड के रतनपुर एरिया के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद पहली बार सीज़र ऑपरेशन प्रारंभ हुआ। अस्पताल के स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ डॉ शीला शाहा, डॉ नेहुल झा, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. निधि कोर्राम, प्रभारी डॉ विजय चंदेल, स्टॉफ नर्स ममता साहू, योगेश्वरी रजक, आरती धीवर, एवम अन्य स्टॉफ के सहयोग से सी-सेक्शन प्रसव कराया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत महिला नसबंदी ऑपरेशन भी यहां किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...