बिलासपुर

एसपी के फरमान के बाद जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू,, 11 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देश पर बिलासपुर अब जुआ का खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में एसीसीयू टीम और सरकंडा पुलिस ने धरपकड़ की कार्यवाही करते हुए जुआरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पानी टंकी के नीचे सूर्या चौक चिंगराजपारा में जुआरियों द्वारा जुआ की महफिल सजाई गई है। जहां सरकंडा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में देवनंदन नगर फेस 1 निवासी गौतम डिंडा,गुलाब नगर निवासी लक्ष्मी राठौर ,टीडीआर के पेट्रोल पंप के पास सरकंडा निवासी दीपक कुमार,सूर्य विहार लिंगियाडीह निवासी भारत राम,ग्राम पौसरा निवासी कुलदीप सिंह,अपोलो के सामने लिंगियाडीह निवासी कल्लू यादव,गीतांजलि सिटी फेस 2 निवासी आर्यन सिंह शामिल है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 11120 रुपए नगद 52 पत्ती तास जब्त किया है।

इसी तरह एसीसीयू टीम को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरा जुआ की महफिल सजने की सूचना मिली थी। जिसपर एसीसीयू टीम ने मौके पर दबिश दी। जहा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हेमुनगर तोरवा निवासी संजय सिंह,जलसों निवासी प्रखर वर्मा,तारबाहर निवासी अनिल महतो,राक सीपत निवासी मुकेश मेहरा शामिल है।

वही एसीसीयू टीम को 61000 रुपये नगदी रकम, ताशपत्ती तथा कुल 08 नग मोटरसाइकिल को बरामद किया है। साथ ही जुआ एक्ट के तहत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना कोनी के सुपुर्द किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...