मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र के एक ही गाँव के 6 दुकानों में चोरी, कही से पंखा तो कही से नगदी गायब….मचा हड़कंप

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम वेदपरसदा में बीती रात अज्ञात चोरों ने 6 दुकानों को निशाना बनाया और ताला तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया, हालांकि बड़ी रकम या सामान चोरों के हाथ नही लग पाया लेकिन एक ही रात 6 दुकानों में चोरी होने से हड़कंप मच गया है। प्रार्थी आशीष कुमार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि आज सुबह करीब 07 बजे मैं दुकान आया तो देखा दुकान के मेन गेट में लगा ताला टूटा हुआ उसी में लटका था दुकान अंदर जाकर देखा तो वेल्डिंग मशीन उषा कम्पनी का छोटा वाला कीमती करीब 5000 रूपये एवं उसका केबल कीमती करीब 1500 रूपये दुकान में नही था

कोई अज्ञात चोर मेरा दुकान का ताला तोडकर दुकान अंदर घुसकर चोरी करके ले गया है बाद में गांव पता किया तो पता चला कि दिनेश कैवर्त के किराना दुकान में नगदी करीब 500 रूपये, सुनील सिहं के ठेला से उषा कंपनी का छोटा सिलिंग पंखा कीमती करीब 300 रूपये का, प्रदीप श्रीवास के नाई दुकान से पुराना होम थियेटर कीमती करीब 500 रूपये का, योगेश साहू के मोबाईल दुकान से नगदी 100 रूपया एवं प्रमोद साहू के आटो सेंटर से नगदी 3000 रूपये कुल 10900 रूपये की चोरी हुई है।

जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...