बिलासपुर

25 लाख रुपए इनाम के झांसे में मजदूर महिला से 1.23 लाख की ठगी…पुलिस ने मामला किया दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ग्राम सेमरताल की रहने वाली महिला शिवकुमारी सूर्यवंशी के साथ 25 लाख रुपये के इनाम का झांसा देकर अज्ञात ठगों ने 1,23,880 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमारी सूर्यवंशी रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। 19 अगस्त 2023 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को यूके से अमनप्रीत बताने वाले व्यक्ति ने 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कही। महिला को लालच देकर कहा गया कि इनाम छुड़ाने के लिए कुछ रकम जमा करनी होगी। शुरुआत में मना करने पर ठग ने बार-बार फोन कर दबाव बनाया, जिससे वह झांसे में आ गई। महिला ने अलग-अलग दिनों में कई बार फोनपे के माध्यम से 123880 रुपये छह अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर ट्रांसफर किए। भुगतान के लिए उन्होंने मोहल्ले की दुकानों से भी मदद ली। जब काफी समय बाद भी उन्हें कोई इनाम नहीं मिला तो उन्होंने मामले की शिकायत कोनी थाने में की। पुलिस ने शिवकुमारी के आवेदन पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता ने प्रशासन से न्याय और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस...