पचपेड़ी

पचपेड़ी: खेत बेचने को लेकर हुआ विवाद…बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला… पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह टांगर में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 17 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब खेत बेचने के विवाद को लेकर प्रहलाद दिनकर ने अपने छोटे भाई समेलाल दिनकर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी समेलाल दिनकर ग्राम विद्याडीह टांगर में खेती-किसानी करता है। उसका अपने बड़े भाई प्रहलाद दिनकर से 52 डिसमिल जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। घटना के दिन प्रहलाद समेलाल के घर के सामने आकर जमीन बेचने के लिए हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा था। जब समेलाल ने हस्ताक्षर करने से मना किया तो प्रहलाद ने उसे अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान प्रहलाद ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से समेलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। शोर सुनकर समेलाल की पत्नी चन्द्रकला दिनकर मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक इलाज के लिए मस्तुरी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बिलासपुर और फिर सिम्स रेफर किया गया। घायल समेलाल ने 18 जुलाई को पचपेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रहलाद दिनकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ...