जांजगीर चाँपा

अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…पुलिस लगातार चला रही अभियान,

विजय तिवारी

जांजगीर-चांपा – जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप (रा.पु.से.) तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिर्रा निवासी सीताराम सागर पिता मोहर साय सागर, उम्र 52 वर्ष, के पास से 10 लीटर की प्लास्टिक झिल्ली में भरी हुई 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹600 रुपए है। आरोपी यह शराब अवैध रूप से बिक्री और परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को 11 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में बिर्रा थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह, प्रधान आरक्षक वेंकटरमन पाटले, आरक्षक रघुवीर यादव, ईश्वर पटेल एवं दीपक तिवारी की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...