कोटा

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला:- प्रबंधक रामचरण विश्वकर्मा पर 8.60 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

कोटा – लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित कंचनपुर के तत्कालीन प्रबंधक रामचरण विश्वकर्मा पर तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस की राशि गबन करने का गंभीर आरोप सामने आया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 408 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। वर्ष 2013 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण के लिए एक्सिस बैंक के व्यापार विहार शाखा से दो किस्तों में कुल 9 लाख 60 हजार 947 रुपये की राशि आहरित की गई थी। इनमें से केवल 1 लाख 789 रुपये संग्राहकों को वितरित किए गए, जबकि शेष 8 लाख 60 हजार 158 रुपये का गबन कर लिया गया।वन परिक्षेत्र अधिकारी को आदेश मिलने के बाद उन्होंने बेलगहना चौकी में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आवेदन के साथ प्रबंध संचालक द्वारा कराई गई जांच की सत्यापित प्रति भी संलग्न की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...