जांजगीर चाँपा

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी…फर्जी नियुक्ति पत्र भी किए जारी, फरार पति– पत्नी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – फिल्म बंटी बबली की तर्ज पर 25 लाख से अधिक रुपए की ठगी करने वाले दंपत्ति को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 04.01.2025 को मुडपार निवासी अच्छे कुमार आशिकर ने शिवरीनारायण में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि मुडपार निवासी विजय आशिकर और रंजना आशिकार द्वारा प्रार्थी और अन्य लोगो को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पच्चीस लाख, पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। वही प्रार्थियो को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया था। इधर मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी दंपत्ति कि खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी दंपत्ति बिलासपुर में रुके हुए है। जिसपर विजय आशिकर और रंजना आशिकार को पुलिस ने बिलासपुर पर उनके ठिकाने पर दबिश देकर उन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ठगी के रकम को पिछले 2 साल में खाने पीने व घर बनवाने में खर्च करना बताया, आरोपी के द्वारा अपने लैपटॉप से फर्जी नियुक्ति प्रमाण तैयार कर दिया था। जिसे ई मेल के माध्यम से भी भेजा था। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि नरेंद्र शुक्ला, प्रआर. विजय निराला, महिला आरक्षक सरिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...