कोटा

तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार किसान को पीछे से मारी ठोकर…मौके पर हुई मौत, सामने से आर रही कार को भी लिया चपेट में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सायकल से सामान लेने जा रहे एक किसान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीपरतराई निवासी जागेन्द्र सिंह क्षत्रिय पिता बलदाऊ सिंह क्षत्रिय उम्र 57 वर्ष आज दोपहर 1 बजे के करीब सायकल पर पीपरतराई से कोटा जा रहे थे, तभी तेली मोड़ मुखी फार्म हाउस के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार नेक्सान कार क्रमांक CG10BQ5707 के चालक ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे वह सायकल सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई,

वही उस कार चालक ने सामने से आ रही एक और कार को ठोकर मार दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मृतक के बेटे रोशन सिंह क्षत्रिय ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने नेक्सान कार क्रमांक CG10BQ5707 के चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...