बिलासपुर

नेशनल हाईवे 49 पर फिर 16 मवेशियों की हुई मौत..अज्ञात वाहन ने रौंदा, सरपंच की शिकायत पर वाहन चालक और मवेशी मालिक पर एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर हरदीकला टोना के पास 13 -14 सितंबर की रात अज्ञात वाहन ने 16 मवेशियों को रौंद दिया है, जिससे मौके पर ही सभी मवेशियों की मौत हो गई है, सुबह होने पर इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी जिस पर सरपंच श्रवण कुमार ध्रुव ने सिरगिट्टी थाने में अज्ञात वाहन चालक और मवेशी मालिको के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड मे बैठे मवेशियो को देखते हुये, नजरअंदाज करते हुये जान बूझकर और अज्ञात पशु मालिक द्वारा जान बूझकर लापरवाही पूर्वक छोड़े गये 05 नग सफेद गाय, 02 नग लाल गाय, 03 नग लाल बछिया, 02 नग सफेद बछवा, 03 नग लाल बछवा, 01 नग काला बछवा कुल 16 नग मवेशियो को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया, जिससे मौके पर ही उक्त सभी मवेशियो की मौत हो गयी है, मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक व अज्ञात पशु स्वामी के खिलाफ धारा 11(1)(क)-PRE, 11(1)(झ)-PRE, 281-BNS, 325-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।