बिलासपुररेलवे

चंदियारोड में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन, सफल रेल परिचालन की दी गई जानकारी

आलोक

मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य करने के प्रति जागरूकता लाने हेतु 21 जून को चंदियारोड स्टेशन में वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी विकास कश्यप, मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर शहडोल धर्मेन्द्र सिंह डांगी, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर शहडोल राजू खलखो एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक, गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन ,गेटमैन सहित 120 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में रोलिंग पाइंट का इन/आउट परीक्षण, बीपीसी व सेफ्टी चेक करना, गाडियों का सुरक्षित परिचालन, वर्षाकालीन के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, आपातकालीन मरम्मत, रेल एवं वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में गाडियों को पास करना, सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान लोको पायलट एंव गार्ड द्वारा ली जाने वाली सावधानियां, ब्लाक लाइन से पाइंट को तोडकर खली लाइन की तरफ लगाना ट्रेक की सुरक्षा, सिग्नल की खराबी एवं रखरखाव के समय बरतने वाली सावधानियों, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां एवं रखरखाव, आपदा प्रबंधन एवं टूल वैन उपकरणों का अनुरक्षण, SPAD से बचाव, साइडिंग में सडक वाहन की अनाधिकृत गतिविधियों को रोकना जैसे अनेक गहन मुद्दों पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में वरिष्ट मंडल संरक्षा अधिकारी विकास कश्यप ने कहा कि हमेशा संरक्षा नियमों का पालन करें। संरक्षा संबंधित कार्य जल्दबाजी या हडबडी में ना करें, अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करें ताकि दुर्घटना की संभावना ही ना रहे। उपस्थित अधिकारियों ने भी संरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्य करने की सलाह दी।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...