बिलासपुर

बिलासपुर:- रिंग रोड पर संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश…. इलाके में सनसनी,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर दो पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की नजर जब सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं,

जिससे मौत का कारण फिलहाल अस्पष्ट बना हुआ है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।फिलहाल पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दी है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। घटनास्थल से कोई दस्तावेज या पहचान संबंधी वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संदिग्ध अवस्था में मिली इस लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच पूरी होने तक रहस्य बना हुआ है कि युवक की मौत दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...