जांजगीर चाँपा

सामाजिक समरसता का संदेश…एसपी पहुँचे गाँव, रक्षाबंधन पर कलाई में बंधाई राखी,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – सामाजिक समरता के साथ जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। जहा ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय को राखी बांधकर समाज में शांति बनाए रखने का आह्वाहन किया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा जहां छोटे छोटे बातों को लेकर लोगों द्वारा अक्सर वाद विवाद होते है, कुछ दिन पहले थाना प्रभारी मुलमुला द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के बैठक ली गई थी।

शांति व्यवस्था बनाए रखने को दृष्टिगत रखते हुए रक्षा बंधन के पावन अवसर पर अचानक पुलिस अधीक्षक ग्राम कोसा पहुंचकर सभी समाज के लोगों से हाथो में रखी बंधवाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सामाजिक समरता का संदेश देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन बहनें, भाई की कलाई पर स्नेह और प्रेम का सूत्र बांधती हैं और साथ ही उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इसके बदले में भाई उन्हें रक्षा का वचन देते हैं। भारत में राखी के पवित्र पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रिश्तों में मिठास, विश्वास और प्रेम बढ़ाने वाला पर्व माना गया है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।