बिलासपुर

बिलासपुर:–पारिवारिक कलह में युवक ने चाचा की चाकू मारकर की हत्या,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना तेलीपारा स्थित नन्दू गैरेज के पीछे मृतक दिनेश हलवाई के घर पर घटित हुई। पुलिस ने आरोपी भतीजे सुमित गुप्ता के खिलाफ धारा 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।प्रार्थी मुकेश गुप्ता, जो कि मृतक दिनेश हलवाई के बड़े भाई हैं और ऑटो चलाते हैं, ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वे अपने घर में खाना खा रहे थे। उसी दौरान उनके छोटे भाई दिनेश और भतीजा सुमित घर के बाहर खड़े ऑटो में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, दोनों ने शराब पी रखी थी। कुछ देर बाद, दिनेश और सुमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और वे गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर आ गए। मुकेश गुप्ता ने जब उन्हें गाली देने से मना किया, तो सुमित ने अपने चाचा दिनेश से कहा कि आज उसके घर में उसकी बहन और जीजा आए हैं, इसलिए वह गाली-गलौज न करे।

इस पर दिनेश ने सुमित को और अधिक गालियां दीं। गुस्से में आकर सुमित ने दिनेश को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के अंदर अपने कमरे से चाकू निकालकर दिनेश के पेट में वार कर दिया। चाकू लगने से दिनेश के पेट से खून बहने लगा और वह वहीं गिर गया। झगड़े की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए और उन्होंने सुमित को रोकने की कोशिश की। इसके बाद परिजन दिनेश को ऑटो में डालकर जिला अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी मुकेश गुप्ता की शिकायत पर आरोपी सुमित गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...