बिलासपुर

दर्दनाक हादसा:- तालाब में नहा रही 2 बहनों के डूबने से हुई मौत…गांव में छाया मातम, सकरी थाना क्षेत्र की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधौन में मंगलवार की सुबह 1 दर्दनाक हादसे में 2 सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिरधौना निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की 2 बेटियां चांदनी जायसवाल 13 वर्ष और पार्वती जायसवाल 11 वर्ष मंगलवार की सुबह 8 बजे अपनी दादी के साथ चंडीपारा स्थित तालाब में नहाने गई थी, दादी कपड़े धोकर वापस घर लौट गई लेकिन दोनों बहनें तालाब में नहा रही थी, जब काफी समय बाद भी दोनों बच्चियां वापस घर नही लौटी तो दादी फिर तालाब पहुँची जहाँ उनके कपड़े किनारे पर रखे हुए थे।

लेकिन बच्चियां नही दिखी अनहोनी की आशंका पर दादी ने अन्य परिवार वालो को सूचना दी जिसके बाद सभी तालाब में आकर उन्हें डूबने की आशंका पर ढूंढने लगे, जहाँ तालाब के अंदर गहरे गड्ढे में दोनों बच्चियां मिली जिनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सकरी पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...