बिलासपुर

बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के टिकरापारा क्षेत्र में रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी देवेन्द्र गुप्ता, निवासी गुप्ता मोहल्ला सीपत, वर्तमान में टिकरापारा स्थित एक हॉस्टल में किराये से रहकर रेपिडो चालक का काम करता है। उसने शिकायत दर्ज कराई कि 26 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह बुद्ध मल गली में ग्राहक को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राहुल गोस्वामी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि राहुल ने चाकू दिखाकर देवेन्द्र को डराया और कहा कि उसने उसके दोस्त अंकुश यादव के खिलाफ झूठी शिकायत की है। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब देवेन्द्र ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने जबरन उसकी जेब से करीब 13 हजार नकद और आधार कार्ड निकाल लिया। जाते-जाते उसने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिचित को पूरी घटना बताई और उनके साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...