जांजगीर चाँपा

चैन स्नेचिंग:- शिक्षिका से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार 2 लुटेरे फरार… मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

चांपा – थाना क्षेत्र चांपा अंतर्गत बिर्रा रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास एक शिक्षिका से अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन व लॉकेट छीनकर फरार हो गए। प्रार्थीया जोयलेन लकड़ा, जो कि मनका पब्लिक स्कूल के पास जगदल्ला चांपा की निवासी हैं एवं शासकीय मिडिल स्कूल कोसमंदा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 21 अप्रैल की रात लगभग 8:20 बजे की है, जब वे अपने पति बी.एस. लकड़ा के साथ मोटरसाइकिल से कोसमंदा एक शादी समारोह में जा रही थीं। चांपा रेलवे ओवरब्रिज बिर्रा रोड पर पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने अचानक उनकी गर्दन पर झपट्टा मारते हुए सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया और घटौली चौक की ओर भाग निकले। श्रीमती लकड़ा ने बताया कि छीने गए जेवरात में 15.500 ग्राम वजनी चेन और 1.980 ग्राम की क्रॉस लॉकेट शामिल थी, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90,000 रुपये है। चेन खींचने के दौरान उनके गले में चोट भी आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(5)-BNS एवं 304(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...