सीपत

सीपत:- मामूली विवाद बनी जानलेवा…गरम तेल की कड़ाही में युवक को धकेला…. दो के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम खोहनिया, उच्चभट्ठी में 21 अप्रैल को विवाह समारोह के दौरान केटरिंग का कार्य कर रहे युवक भरत रजक पर हमला कर दिया गया। हमले में भरत रजक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के BTRC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की रिपोर्ट नवागांव, बस्तीपारा मचखंडा निवासी रामायण धीवर ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भरत रजक के ठेके पर वह, अमन केंवट, चंद्रप्रकाश धीवर, विकास रजक और अन्य लोग एक शादी में खाना बनाने ग्राम खोहनिया गए थे। वहां दोसा बनाने के दौरान आरोपी जितेन्द्र यादव और राम कुमार यादव ने भरत रजक से गाली गलौच शुरू कर दी और हाथ मुक्कों से मारपीट की।

कुछ देर शांत रहने के बाद जब सभी पुड़ी बना रहे थे, उसी दौरान दोनों आरोपी फिर आए और भरत रजक को जान से मारने की धमकी देते हुए पुड़ी के गरम तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया। इस हमले में भरत रजक का पेट, कमर, हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गया।घायल भरत को तुरंत शासकीय अस्पताल सीपत ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में BTRC अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया। जिसकी रिपोर्ट अगले दिन थाना सीपत में दर्ज कराई गई।पुलिस ने जितेन्द्र यादव और राम कुमार यादव के खिलाफ BNS की धारा 118(1), 296, 3(5), और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,