जांजगीर चाँपा

हत्या का फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार…. शराब पीने के दौरान हुई थी हत्या,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शराब पीने के दौरान उपजे विवाद के बाद व्यक्ति की हत्या के मामले में घटना के फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना के एक और आरोपी को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वही एक आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 23.07.2024 को नेशनल हाईवे क्रमांक 49 अकलतरा ओव्हर ब्रीज के पास पिलर नंबर 01 के नीचे पत्थर से ढका एक अज्ञात पुरूष का सडी गली लाश नर कंकाल होने की सूचना पर थाना अकलतरा मौके पर पहुंची। जहां मृतक की पहचान ससहा रोड पामगढ निवासी जलेश्वर कश्यप के रूप में हुई। इधर मामले में पुलिस को जांच में पता चला कि बोहापारा अर्जुनी निवासी आरोपी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप और लेवर कालोनी अकलतरा निवासी आरोपी दिनेश साहू 14.07.2024 को अकलतरा शराब भट्टी शराब पीने गया था

शराब भट्ठी में मृतक जलेश्वर कश्यप से मुलाकात हुआ एक साथ शराब भट्ठी मे शराब पीये उसके बाद करीबन रात्रि 08.00 से 08.30 बजे एक ही मो.सा मे बैठकर बोहापारा जाने के लिए निकले थे ओवर ब्रीज अकलतरा के नीचे मुरलीडीह रास्ता के पास उतर गये और ब्रीज के पास रूके और बैठकर वही पर फिर शराब पीये कुछ देर बाद मृतक जलेश्वर कश्यप के द्वारा गाली गलौच करते हुये और शराब लाने के बोले तब गाली गलौच देने से मना किया तो नही मान रहे थे। तभी दोनो आरोपी द्वारा मृतक जलेश्वर के एक एक हाथ को पकडे और एक एक हाथ से जलेश्वर के गले को दबाकर हत्या कर दी। उक्त मामले में नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप 04.02.2025 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वही घटना के बाद से फरार आरोपी दिनेश साहू जयपुर, राजस्थान फरार हो गया था। जिसकी सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली। जिसपर उन्होंने मौके पर दबिश देकर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, आरक्षक अजय भानु का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...